Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रतिदिन 45 मिलियन यूनिट से अधिक पहुंच रही मांग, लोगों से की गई बचत के साथ बिजली इस्तेमाल की अपील

Uttarakhand


देहरादून BNT

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि एक मई को प्रदेश में 45.47 मिलियन यूनिट बिजली की मांग रहने की संभावना है। वर्तमान में 32.13 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। मांग के सापेक्ष प्रदेश में 13.34 मिलियन यूनिट बिजली की कमी है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संकट के चलते गैस व कोयले के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग और उपलब्धता में लगातार अंतर आ रहा है। उन्होंने बताया कि एक मई को प्रदेश में 45.47 मिलियन यूनिट बिजली की मांग रहने की संभावना है।

वर्तमान में 32.13 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। मांग के सापेक्ष प्रदेश में 13.34 मिलियन यूनिट बिजली की कमी है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश में सुचारु निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए इनर्जी एजेंसी के माध्यम से 13.34 मिलियन यूनिट बिजली खरीदने की व्यवस्था की गई है। जिससे बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि देश भर में संकट को देखते हुए बचत के साथ बिजली का इस्तेमाल करें।