Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली बनाए गए राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक

Uttarakhand


देहरादून BNT

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है सन्दीप चमोली के द्वारा युवा कांग्रेस उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण पदों काम करने के अनुभव और प्रदेश युवाओं में अच्छी पैठ के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दी गई है

इस नियुक्ति से युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है लंबे समय के बाद किसी युवा कांग्रेस उत्तराखंड के पदाधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा प्रदान किया गया है संदीप चमोली द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया है