Breaking-: स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के पद पर महिलाओं की हेडट्रिक, डॉ. शैलजा भट्ट नयी स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त

Uttarakhand


देहरादून। BNT

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के डीजी के पद पर लगातार महिलाओं ने हेडट्रिक मार दी है। ये हेडट्रिक क्रिकेट के मैदान की नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के तौर पर है। आज डॉ. शैलजा भट्ट ने डीजी हेल्थ का पद संभाला लिया है क्योंकि डॉ.तृप्ति बहुगुणा आज सेवानिवृत होकर कार्य मुक्त हो गईं। डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने फरवरी 2021 में डॉ. अमिता उप्रेती के रिटायर होने के बाद उनसे डीजी स्वास्थ्य का पदभार ग्रहण किया था। यानी अब डीजी बनी डॉ शैलजा भट्ट लगातार तीसरी महिला स्वास्थ्य महानिदेशक हैं।

फाईल फोटो: डॉ अमिता उप्रेती साथ मे डॉ. तृप्ति बहुगुणा

डॉ शैलजा भट्ट नयी स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त हुई है। डॉ तृप्ति बहुगुणा सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ0 शैलजा भट्ट को विभाग की नई महानिदेशक बनाया गया है ।

आज डॉ तृप्ति बहुगुणा को महानिदेशालय में विदाई दी गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी विदाई समारोह में शामिल हुए। डॉ. धन सिंह रावत ने डॉ0 तृप्ति बहुगुणा के शानदार सेवाकाल के लिये उन्हें बधाई दी, साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ. तृप्ति बहुगुणा के कार्यकाल में विभाग ने कई आयाम स्थापित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की। डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग की नई महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट को भी बधाई व शुभकामनाएं दी।