Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन भी सतर्क, मास्क को किया अनिवार्य

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जहां जिला अधिकारी धीराज सिंह ने आदेश जारी करते हुए मास्क को जनपद में दोबारा से अनिवार्य कर दिया है। आदेश में साफ लिखा है कि कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर पूर्व की भांति सार्वजनिक स्थानों अथवा घर के बाहर मास्क पहनना अनिवार्य है, और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर कोविड-19 के द्वितीय संशोधन नियमवाली के उल्लंघन करने पर ₹500 से ₹1000 तक जुर्माना वसूला जाएगा और इस आदेश को तत्काल प्रभाव से कड़ाई से लागू किया जाएगा। गौरतलब है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही नैनीताल में पर्यटकों की काफी भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोरोना का ग्राफ ना बड़े, जिसके लिए सख्त रुख भी अपनाने का काम जिला प्रशासन करने लगा है।