Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गुड वर्क-: देहरादून पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रोजा रखे हुए इस पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर बचाई जान,

Uttarakhand


Big News Today

रोज़ा तोडकर किया रक्तदान

देहरादून पुलिस को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट में एक 12 वर्षीय बच्चा जो कि गम्भीर रूप से बीमार है जिसको खून की आवश्यकता थी । जिस पर पी0आर0ओ0 शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज द्वारा तुरन्त अस्पताल पहुंचकर बालक की सहायतार्थ स्वेच्छा से रक्तदान किया। वर्तमान में रमजान का पवित्र महिना चल रहा हैै। जिस कारण उक्त आरक्षी द्वारा रोजा भी रखा हुआ था, जिस कारण आरक्षी द्वारा अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया गया। जिस पर बालक के परिजनों द्वारा उक्त आरक्षी तथा देहरादून पुलिस का धन्यवाद करते हुए देहरादून पुलिस की कार्यशैली की बहुत प्रशंसा की गयी। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी लगभग 50 से अधिक बार रक्त दान कर चुके है।