Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी से मिले वन मंत्री सुबोध उनियाल ,इन विषयों पर की चर्चा पढ़िए

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की| इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई|

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन एवं पर्यावरण मंत्री से विशेषतौर पर कोटद्वार विधानसभा में कंडी रोड के अंतर्गत पड़ने वाले लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर बातचीत की|विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल वन मोटर मार्ग का निर्माण होना ही चाहिए जिसे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके| वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण पर गंभीरता से कार्य करेंगे|

अवगत है कि इस वन मोटर मार्ग के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों वन एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर निर्माण कार्य में हो रही देरी में फंसे पेंचो को जानने की कोशिश की थी| जिसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे|