Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: उत्तराखंड में आज से 10 दिनों तक चलेगा सघन सत्यापन अभियान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड पुलिस आज से पूरे प्रदेश में 10 दिनों तक सघन सत्यापन अभियान चलाएगी। इस दौरान उत्तराखंड में 10 वर्षों से रह रहे लोगों, रेहड़ी पटरी वालों और किरायेदारों का सत्यापन किया जाएगा। अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट हर जिले से पुलिस मुख्यालय में भेजी जाएगी। 

बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके। इसके लिए बुधवार शाम को गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के साथ ही सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की गई। उन्होंने सभी जिलों में सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई लंबे समय से बिना सत्यापन के प्रदेश के किसी भी हिस्से में रह रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।