Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: आध्यात्मिक छवि पर किसी तरह का कोई नुकसान ना हो और इसकी अपनी महत्ता बनी रहे इस पर सरकार काम कर रही है- सीएम धामी

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर इन दिनों साधु संतों की यात्रा को लेकर गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किए जाएं की मांग लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार की धर्म संसद से लेकर कई संतों ने चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की सरकार से मांग की है। इस मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य में कोई भी ऐसे क्षेत्र जहां पर बिना वेरिफिकेशन के लोग पाए जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है बकायदा इसके लिए ड्राइव भी चलाया जा रहा है उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि पर किसी तरह का कोई नुकसान ना हो और इसकी अपनी महत्ता बनी रहे इस पर सरकार काम कर रही है।

बिजली कटौती को लेकर सीएम धामी ने कहा कि बिजली के संकट को लेकर हम चर्चा कर रहे है की कैसे सामान्य किया जाए और अगर अधिक बिजली ख़रीदने की ज़रूरत पड़ेगी तो हम उसके लिए भी काम कर रहे है

मुख्यमंत्री ने जहां पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की वही मुख्यमंत्री ने आप कॉर्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर के खिलाफ भी एक्शन लिया है मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि काम में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और किसी भी काम को लटकाने की मंशा से कार्य न करें कहीं भी अगर कमी पाई जाएगी तो सीधे कार्यवाही की जाएगी।