Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Ranbir Alia Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे आलिया रणबीर -शादी की तस्वीरें आईं सामने, यहां देखें दोनों का रोमांटिक अंदाज 

Uttarakhand


मुंबई Big News Today

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

फैंस काफी समय से रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार कर रहे हैं। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।