Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ख़ास ख़बर-: स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी, देश में जातिवाद समाप्त हो, सभी को सामाजिक समानता के अवसर उपलब्ध हो!

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश में जातिवाद समाप्त हो, सभी को सामाजिक समानता के अवसर उपलब्ध हो, यह बाबा साहब का सपना था। आज आवश्यकता है उनके संघर्षों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना जीवन दलित, शोषित, उपेक्षित और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्ववान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण कर समानता और समरसता पर आधारित शोषण मुक्त समाज बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।