Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी पहली कैबिनेट -: पहली कैबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा दृष्टि पत्र

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

धामी सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी।

उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मंत्री मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।