Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking -: सीएम पुष्कर धामी ने किया शहीदों को नमन साथ में ये नेता रहे मौजूद  

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली राजपुर विधायक खजान दास और वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी भी मौजूद रहे।