Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा ने मतगणना के लिए तैयारियाँ की शुरू – डॉ देवेंद्र भसीन प्रदेश उपाध्यक्ष

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा प्रदेश में शानदार बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी और सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले पड़ाव, मतगणना के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रारम्भिक दावों के बाद अब स्पष्ट तौर पर हार देख रहे हैं और सदमें में हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत तय है और भाजपा प्रदेश में एक मजबूत सरकार देने जा रही है। सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले चरण मतगणना के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक ओर सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन व प्रत्याशियों द्वारा शुरुआती तैयारियां की जा रही हैं ,वहीं प्रदेश स्तर पर भी चुनाव आयोग के निर्देशों का पार्टी का लीगल सेल अध्ययन कर रहा है। प्रदेश स्तर से भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाने हैं ।इस संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के जो उत्तर प्रदेश में वहां प्रचार के लिए गए हैं के वापिस लौटते ही पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी ।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेता अब सदमे में दिखाई दे रहे हैं। पहले कांग्रेस के अंदरूनी संकट के बीच अपने पकड़ व अस्तित्व को बचाये रखने के लिए कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने जो बयान बाजी की वह उनके लिए ही मुसीबत सिद्ध हो रही है। कांग्रेस नेताओं को यह साफ दिखाई दे रहा है कि जहां चुनाव में उनके कई बड़े नेता पराजित होने वाले हैं वहीं कांग्रेस सरकार बनाना तो दूर उसके लिए जरूरी आंकड़े से भी बहुत पिछड़ने वाली है ।इसलिए कांग्रेस नेता सदमे में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगली डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास के मार्ग पर औऱ तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसी के साथ देवभूमि से पूरे देश में भाजपा को लेकर पुनः एक सकारात्मक संदेश जाएगा ।