Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

covid update: देश में कोरोना से संक्रमण के मामलों में बीते 24 घंटे के दौरान आयी कमी

Delhi


नई दिल्ली: बिग न्यूज़ टूडे। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में बीते 24 घंटे के दौरान थोड़ी कमी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह तक कोरोना के 34 हजार 113 नये संक्रमित मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या 90 हजार 930 रही। वहीं इस अवधि में 346 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 16 लाख , 77 हजार, 641 हो गयी है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 97.68 प्रतिशत हो गया है। जबकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4 लाख, 78 हजार 882 तक पहुंच गयी है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है।