Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022: 33 साल का इस बार हिसाब लेगी जनताः सूर्यकांत धस्माना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। भारतीय जनता पार्टी ने कैंट क्षेत्र पर 33 साल राज किया है। इन 33 सालों में कोई भी एक ऐसा काम नही करा पाई जिससे भाजपा को याद किया जाए। कैंट क्षेत्र में जल भराओ की समस्या हो या स्वास्थ सेवाएं सब की सब जस की तस है, बल्कि 5.50 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला कर गरीबों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने अपने जनसम्पर्क के दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 33 साल के कार्यकाल में एक नाले की समस्या हल नहीं हो पाई जबकि मेरे द्वारा कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में ही जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले के निर्माण हेतु 4.50 करोड़ का प्लान तैयार करा दिया था। भाजपा ने इस प्लान को पिछले 5 साल में धरातल पर नही आने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल राज्य में अराजकता ही फैलाई है। युवा बेरोजगार है सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पद साफ बताते हैं कि भाजपा रोजगार के लिए कितनी सजग है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वादा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही छोटी बिंदाल में आने वाली बाढ़ से लोगों के घर मे घुस रहे पानी से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या उनकी अपनी निजी समस्या होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप मुझे आनेवाले 4 दिन दीजिये में आपको अपना पूरा जीवन समर्पित करता हूँ। धस्माना ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम व पाकिस्तान की बात करती है, परन्तु वह यह भूल गयी है कि भारत का प्रत्येक नागरिक यह जानता है कि भारत के सामने पाकिस्तान का कोई वजूद नहीं है। स्व0 इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को कई बार सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास की बात न करके इधर-उधर की बातें ज्यादा कर रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और जनता अपने दुख दर्दों का हिसाब 14 फरवरी को लेगी।