Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जो लोग धर्म की बात करते हैं। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला भी उन्होंने ही किया- राहुल गांधी

Uttarakhand


हरिद्वार। Big News Today

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरने धर्मनगरी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर चारधाम, चार काम योजना की भी घोषणा की । हरिद्वार के नेहरू यूथ होस्टल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड में 16 जगहों पर वर्चुअल रैली को भी सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए कई टिप्स दिए, तो वही भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉलिसी एक देश को दो देश बना रही है। एक देश चुने हुए अरबपतियों के चंद लोगों का है जिसमें प्राइवेट हवाई जहाज, मर्सिडीज गाड़ी जो भी आप सोचो आपको मिल सकता है।

किसानों का खेत चाहिए, भेल को प्राइवेट कराना हो या फिर अन्य प्राइवेट सेक्टर जिसमे धनवानों की तिजोरियां भरती हो। दूसरा किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं का हिंदुस्तान। इस हिंदुस्तान में अगर आप को रोजगार चाहिए, तो रोजगार नहीं मिल सकता, किसानों को फसल के दाम चाहिए, तो नही मिल सकते। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। न्याय योजना लागू करेंगे। राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के बजाय 21 वी सदी के राजा है, जो जनता की आवाज नही अपना हुक्म सुनाते है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कोरोना के समय उत्तराखंड ने रिकॉर्ड
तोड़ा। जो लोग धर्म की बात करते हैं। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला किया गया। तीन मुख्यमंत्री बनाकर भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोदी जी कहते थे दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाऊंगा। 15 लाख खाते में आएंगे, आय दुगनी होनी थी क्या हुआ मिल 15 लाख मिले। कांग्रेस के लोग आपको अस्पताल, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे थे। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर था, कांग्रेस पार्टी मजदूरों को बस की व्यवस्था करा रही थी, जबकि भाजपा नेता रेलवे टिकट तक मुहैया नहीं करा पाए, बस का टिकट नहीं मिला बल्कि बस सेवा को बंद कर दिया गया। हिंदुस्तान के सबसे बड़े उधोगपतियों का टैक्स माफ किया। अब भाजपा का असली मुखौटा जनता जान चुकी है झूठ के चेहरे से नकाब हट चुका है। भाजपा के तमाम वायदे झूठे साबित हुए है। अब जनता कांग्रेस की ओर आस भरी निहागो से देख रही है। राहुल गांधी ने कहा हम 4 वायदे उत्तराखंड की जनता से करते हैं। चार धाम-चार काम और ये नरेंद्र मोदी वाले काम नहीं है।

कांग्रेस ने किए यह वादे
– 4 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।
– सिलेंडर 500 से कम का मिलेगा।
– 5 लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये।
– स्वास्थ्य सर्विस दवाई-डॉक्टर-एम्बुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंचा देंगे।