Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा को झटका, पूर्व दर्जाधारी जगबीर भंडारी ने कांग्रेस का थामा दामन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां के पूर्व दर्जाधारी मंत्री जगबीर भंडारी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पहले से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
जगबीर नौगांव ब्लॉक के प्रमुख रह चुके हैं। वह 2012 में यमुनोत्री विधान सभा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण व कांग्रेस प्रदेश सचिव पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत भी इस दौरान मौजूद रहे।