अमित शाह ने कहा कि “यूपी में बदमाशों की जगह या तो जेल में है या अखिलेश सिंह यादव के उम्मीदवारों की सूची में है।

Dehradun Uttar Pradesh Uttarakhand


सहारनपुर ( रिपोर्ट: अशोक कुमार)

सहारनपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में डोर-टू-डोर वोट मांगने के लिए पहुंचे। सबसे पहले वह मुजफ्फरनगर फिर देवबंद और आखिरी में सहारनपुर पहुंचे। फतवों के शहर देवबंद में वह संगीनों के साए में रहे। भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें वहां से महज 17 मिनट में निकलना पड़ा। इसके बाद वह सहारनपुर पहुंचे।

सहारनपुर की सभा में उन्होंने 32 मिनट तक भाषण दिया। इसमें 18 बार अखिलेश का नाम लिया। शाह ने कहा कि यूपी में बदमाशों की जगह या तो जेल में है या अखिलेश सिंह यादव के उम्मीदवारों की सूची में है। अगर सपा की सरकार बनती है, तो जयंत घर बैठ जाएंगे और आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और इमरान मसूद आ जाएंगे। सहारनपुर में अमित शाह बोले- सपा की सरकार बनती है, तो जयंत घर बैठ जाएंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फतवों के शहर देवबंद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में छावनी में तब्दील कर दिया गया। भाजपा के स्टार प्रचारक गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को देवबंद में जनता से घर घर जाकर वोट मांगने पहुंचे थे।

शाह की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बीएसएफ के जवानों ने हर गली को पूरी तरह से कवर कर दिया था। शाह पूरे दौरे के दौरान एसपीजी कमांडो के सुरक्षा घेरे में नजर आए। एक पल के लिए भी एसपीजी कमांडो ने शाह के सुरक्षा घेरे को छूटने नहीं दिया।


इससे पहले शनिवार को वेस्ट यूपी के दौरे के दौरान देवबंद पहुंचे। शाह पहले गृहमंत्री हैं, जो देवबंद पहुंचे। लेकिन यहां महज 17 मिनट रहकर वे रवाना हो गए। दोपहर 2.32 बजे शाह यहां पहुंचे और 2.49 बजे रवाना हो गए। शाह के समर्थन में देवबंद की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। शाह डोर-टू-डोर प्रचार करने निकले तो थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण उनका प्रचार अभियान बीच में ही रोक दिया गया। वहां से शाह सीधे सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि देवबंद में इस्लामी मरकज की शीर्ष संस्था दारुल उलूम है।