Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जानिए क्या हैं कुम्भ के प्रमुख और शाही स्नान की तिथियां

Uttarakhand


कुम्भ के पर्व स्नान और शाही स्नान की तिथियां

धर्म/ आस्था

हरिद्वार

महाकुम्भ 2021 का औपचारिक शुभारंभ 27फरवरी से होना है। कुम्भ के लिए कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। कुम्भ के आयोजन की औपचारिक अधिसूचना 20 फरवरी को जारी की जाएगी। लेकिन महाकुम्भ में पर्व स्नान और शाही स्नान का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 27फरवरी को माघ पूर्णिमा के पर्व स्नान से कुम्भ का शुभारंभ होगा।

महाकुम्भ 2021 का पर्व स्नान एवं शाही स्नान कैलेंडर

कुम्भ के शाही स्नान 11 मार्च, 12 अप्रैल, 14 अप्रैल और 27 अप्रैल को होंगे। इसके अलावा पर्व के प्रमुख स्नान में 14 जनवरी के मकर संक्रांति का स्नान हो चुका है। अब आगे 11 फरवरी, 16 फरवरी , 27 फरवरी, 13 अप्रैल और 21 अप्रैल को होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि दिव्य , भव्य, सुरक्षित और सुविधाजनक कुम्भ के आयोजन की तैयारियां की गईं हैं।