Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बाजपुर से यशपाल आर्य ने तो नैनीताल से संजीव आर्य ने कराया नामांकन, आर्य कई सीटों पर डाल सकते हैं प्रभाव

Uttarakhand


नैनीताल/बाजपुर

आज पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। भारी तादाद में समर्थक भी पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के साथ पहुंचे थे। बाजपुर सीट से यशपाल आर्य ने तीसरी बार नामांकन कराया है। कांग्रेस के टिकट पर बाजपुर सीट से वे चुनाव मैदान में हैं। उत्तराखंड की राजनीति में दलित समाज का वे एक बड़ा चेहरा हैं। बताया जाता है कि हाल ही मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में लौटे यशपाल आर्य का दलितों के विकास के मुद्दे पर ही बीजेपी से मनमुटाव भी हुआ था। माना जाता है कि केवल अपनी सीट ही नहीं बल्कि आसपास की कई सीटों पर यशपाल आर्य के प्रभाव का कोंग्रेस को फायदा मिल सकता है। नामांकन के बाद यशपाल आर्य ने साथ आये अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। आर्य की समाज के हर वर्ग में अच्छी पकड़ मानी जाती है, उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता उनको अपना आशीर्वाद देगी।

दूसरी तरफ, नैनीताल सीट से पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भी आज नामांकन कराया है। संजीव आर्य के समर्थक भी बड़ी तादाद में नामांकन के समय पहुंचे । समर्थकों के उत्साह को देखकर संजीव आर्य ने भी उत्साहित होकर सबका आभार जताया। नैनीताल सीट पर वर्ष 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर संजीव आर्य विधायक बने थे। इसबार वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए संजीव आर्य ने नैनीताल क्षेत्र में जनता के बीच अच्छी पकड़ बनाई है।संजीव आर्य कहते हैं कि नैनीताल के विकास की बहुत संभावनाएं है। और वे क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।