Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022: टिहरी सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया, यहां फंसा हुआ है पेंच…

Dehradun Uttarakhand


टिहरी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय का मामला कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने के बाद और उलझ गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस कारण किशोर का मामला अब भी चौराहे पर नजर आ रहा है। किशोर उपाध्याय ने पिछली बार सहसपुर से चुनाव लड़ा था।
इस बार कांग्रेस ने इस सीट पर पिछली बार बागी होकर किशोर की हार का कारण बने आर्येद्र शर्मा का नाम पहली लिस्ट में शामिल कर लिया है। दूसरी तरफ किशोर की परंपरागत सीट टिहरी को अभी खाली रखा गया है। इससे पहले भाजपा ने भी टिहरी पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, जबकि अभी टिहरी सीट पर भाजपा का कब्जा है। माना गया था कि भाजपा किशोर उपाध्याय को यहां टिकट दे सकती है। अब कांग्रेस ने टिहरी सीट खाली रखकर, गेंद एक तरह से फिर किशोर के पाले में डाल दी है। इससे पूर्व कांग्रेस आला कमान किशोर उपाध्याय से सभी जिम्मेदारियां वापस लेकर उनके प्रति ठंडे रुख का भी इजहार कर चुका है, कांग्रेस ने उनकी भाजपा नेताओं से बढ़ती मुलाकातों को अनुशासनहीनता के रूप में लिया है।