Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस बीजेपी की विदाई के लिए लगायी काउंटडाउन की घड़ी

Dehradun Uttarakhand


21 January 2022/ Rahul Kumar

देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रदेश की जनता नए विकल्प के लिए पूरी तरीके से तैयार है। आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय के बाहर में कांग्रेस बीजेपी की विदाई के लिए अब काउंटडाउन की घड़ी लगा दी है । प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़ी क्लॉक आप ने लगाई है,जिसमें समय के साथ विदाई दिखाया जा रहा है । आप मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि यह काउंटडाउन घड़ी उन दोनों ही पार्टियों के लिए एक सबक है जिन्होंने 21 साल रहते हुए इस राज्य को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। इस घड़ी में जहां चुनाव की तारीख दिखाई दे रही है,वही यह घड़ी काउंट डाउन का समय भी बता रही है । जो भी लोग प्रदेश कार्यालय से बाहर गुजर रहे हैं उनकी नजर इस घड़ी पर जरूर पड़ रही है और वह जरूर इस घड़ी को देखने के बाद यह विचार कर रहे होंगे कि अब इस प्रदेश को बदलाव की जरूरत है क्योंकि 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य को सिर्फ छलावा किया है और जैसे-जैसे एक घड़ी में समय कम होता जा रहा है वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी की धड़कनें बढ़ रही है।