Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैंट सीट: क्या ज़ोर लगा रहे राजीव महर्षि की चमकेगी किस्मत या धस्माना और लालचन्द में से कोई मारेंगे बाज़ी, किसको मिलेगा टिकट?

Uttarakhand


देहरादून

टिकटों का बंटवारा होने को है,टिकट की दावेदारी कैंट सीट में दर्जनभर लोगों ने की हुई है। सभी दावेदार खुद को टिकट मिलने की आस लगाए हुए हैं लेकिन दरअसल टिकट किसे मिलेगा ये कोई अंतिम तौर पर नहीं जानता है। कांग्रेस प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजीव महऋषि कैंट क्षेत्र की जनता में अपनी मजबूत पकड़ के भरोसे टिकट पर अपनी पुख्ता दावेदारी मानकर चल रहे हैं , महऋषि का कहना है कि लंबे समय से वे जनता के बीच काम कर रहे हैं और पार्टी संगठन में भी काम करते हुए लंबे समय से उन्होंने सेवा की है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में टिकट देकर पार्टी नेतृत्व उनपर भरोसा जताने के काम करेगा।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा और वैभव वालिया भी क्षेत्र में लोकप्रियता के भरोसे टिकट मिलने की आस लगाए हुए हैं। क्षेत्र के लोगों से इन्होंने भी लगातार संपर्क बनाया हुआ है और कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इनके अलावा यदि इस बार महिलाओं को मौका मिलता है तो पार्षद कोमल वोहरा और सुमित्रा ध्यानी को अपना टिकट होने की काफी उम्मीदें हैं। बहरहाल, टिकट की रेस में इन लोगों के आगे होने की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ समय ही बचा है टिकटों की घोषणा होने में, देखते हैं कि किसकी लाटरी निकलती है।