Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच से भारतीय कप्तान विराट कोहली बाहर

Sports


जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच से भारतीय कप्तान विराट कोहली बाहर हो गए हैं। कोहली की जगह कप्तानी कर रहे कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने सोमवार को यहां इम्पीरियल वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। टॉस के बाद राहुल ने कहा, “दुर्भाग्य से विराट की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन है और उम्मीद है कि वह अगले टेस्ट के लिए ठीक हो जाएंगे। अपने देश की कप्तानी करना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है। मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस चुनौती के लिए तैयार हूं। हमें यहां कुछ अच्छी जीत मिली थी और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे। विराट की जगह हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर सेंचुरियन में यह एक अच्छा टेस्ट था। हमने वास्तव में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच में भी इसे जारी रखना चाहेंगे।”