Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पैनल तैयार करने को भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पढ़े पूरी ख़बर

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

पैनल तैयार करने को भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

देहरादून 1 जनवरी, भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्रो में पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।



प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 8 , 9 जनवरी तक नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौपेगे।चौहान ने बताया कि रविवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारीराष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षों से वार्ता कर इस संदर्भ में दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक विधान सभा क्षेत्रो में पहुँँचकर लोगों से रायशुमारी कर विधानसभा के संभावित दावेदारों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।