Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी की घोषणाएं हवा हवाई, आरटीआई में हुआ खुलासाः कर्नल कोठियाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी,कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर,सीएम धामी की घोषणाओं को लेकर हमला किया। कर्नल कोठियाल ने कहा,सीएम धामी केवल उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने के लिए एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा,धामी जी जब से सीएम बने हैं, लगातार घोषणाएं करते जा रहे और जगह जगह उन घोषणाओं के  शासनादेश की बात बता कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने बताया,आज ये बात साबित हो गई कि धामी जी से बड़ा घोषणावीर उत्तराखंड के इतिहास में अब तक कोई नहीं हुआ है। क्योंकि हल्द्वानी के आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनियां ने सीएम की घोषणाओं को लेकर आरटीआई के जरिए जो जानकारी मांगी थी उससे बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई में जो जानकारी मिली उससे सीएम की घोषणाओं की असलियत सामने आ गई। आरटीआई की जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही अब तक 1090 से ज्यादा  घोषणाएं कर चुके हैं लेकिन अभी तक मात्र 163 घोषणाओं के शासनादेश जारी किए। यानी सीएम धामी  केवल जनता को घोषणाएं करके गुमराह करने का काम कर रही है। हेमंत गोनिया द्वारा मांगी गई जानकारी में  4 जुलाई से 3 दिसंबर तक सीएम धामी ने अब तक 1090 घोषणाएं की। जिसमें से महज 163 पर शासनादेश जारी हुआ। यानी अब तक केवल लगभग 15 फीसदी घोषणाओं पर शासनादेश जारी हुआ।