Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ 13 दिसंबर से खुलेगा वन अनुसंधान संस्थान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को 13 दिसम्बर से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन केवल 200 आगंतुकों को एफ0आर0आई0 कैम्पस में आगमन की अनुमति होगी। पर्यटक हेतु संग्रहालय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक ही परिसर/संग्रहालय में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की बेवसाइट पर कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्थान में प्रातः एवं सांयकालीन भ्रमणकर्ताओं के लिए परिसर पूर्व की भांति खुले रहेंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।