Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरियाणवी म्यूज़िक की मल्लिका रेणुका पंवार का जल्द आ रहा हैं ‘बूढ़ी न्यु मटके’ मस्ती भरा सॉन्ग

Bollywood Entertainment


मुंबई/हरियाणा। हरियाणवी म्यूज़िक की मल्लिका, रेणुका पंवार वायरल हरियाणवी पर ‘बूढ़ी न्यु मटके’ नामक एक और खूबसूरत और शानदार सॉन्ग के साथ वापस आयी है। वीडियो में बहुत ही प्रतिभाशाली कनिष्का शर्मा हैं जिन्होंने इस खूबसूरत म्यूजिक वीडियो में जान डाल दी है।

बूढ़ी न्यु मटके’ में एक महिला और उसकी सास के बीच लगातार बढ़ते अनूठे रिश्तों को एक नयी मिठास दी है। इस मजेदार सॉन्ग का म्यूजिक अमन जा जी द्वारा दिया गया है, जबकि काम्पज़िशन राज मावर के द्वारा और अनोखी लीरिक्स को प्रिंस कान्हा खेड़ा द्वारा तैयार किया गया है।

म्यूजिक वीडियो सास और बहू के बीच एक मस्ती भरे रिश्ते को दर्शाता है, जो घर पर एक साथ मजे करते हुए और पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं, जब उनके पति काम पर जाते हैं। वीडियो इस अलग और विशिष्ट रिश्ते के मजेदार भाग को बखूबी उजागर करता है। वीडियो बेहद लाइव है और निश्चित रूप से आपको जीवन जीने का एक नया अंदाज देगा। एक बेजोड़, बहुत एनर्जेटिक, खुशमिजाज और लाइव डांस देखने को मिलेगा, जहां वह अपने दोस्तों के साथ बहुत मस्ती कर रहें हैं। यह एक क्लासिक भारतीय वेडिंग बैंगर है जो निश्चित रूप से इस शादी के मौसम में बारातों की पहली पसंद होगा।