Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त

Sports


कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। खेल जब कम रोशनी के कारण रोका गया भारतीय टीम को जीतने के लिए 1 विकेट की जरूरत थी। 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और केवल तीन रनों के कुल योग पर विल यंग दो रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद टॉम लैथम और नाइटवॉच मैन विलियम समरविल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 76 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। लंच के तुरंत बाद समरविल (36) उमेश यादव की गेंद पर शुभमन गिल को कैच देकर चलते बने। इसके बाद टॉम लैथम (52) अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद 118 रन के कुल स्कोर पर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन आखिरी में रचित रवीन्द्र (91 गेंदों पर 18 रन) और एजाज पटेल (23 गेंद, दो रन) ने बेहतरीन डिफेंस का परिचय देते हुए न्यूजीलैंड के लिए मैच बचा लिया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रविन्द्र जडेजा ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने 3, उमेश यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।