Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कर्क राशि वालों का कैसा होगा साल 2021, बता रहीं हैं अम्बिका

Uttarakhand


ज्योतिष/आस्था

कर्क राशि वालों को प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर ‘ अम्बिका ‘ बता रहीं हैं, कि कैसा रहेगा आपका साल 2021. ( ईमेल: ambika.9760reader@gmail.com ) (मोबाइल: 9760157885 )

कर्क राशि

साल 2021 पूर्व वर्ष से थोड़ा बेहतर होगा और बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत में जीवन में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप अपने कार्य से उनको एक-एक करके खत्म करते जाएंगे। व्यापारियों के लिए सफलता मिलेगी और नई चीजों का सौदा भी करेंगे। रोजगार करने वाले युवाओं को प्रमोशन के योग बनेंगे। साल के मध्य में आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक स्थिति बनेगी, धन संचय करने में सफलता मिलेगी। कोई भूमि या वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। हालांकि आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर-नवंबर में धन लाभ के योग बनेंगे और आपके कार्य पूरे होंगे। वहीं दिसंबर में कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी।

कर्क राशि वाले ये उपाय करें

साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको सोमवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको नए साल में कामयाबी दिलाने में कारगर हो सकता है।