Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कर्मचारी संगठनों से मुलाकात में बोले सीएम कर्मचारियों के हित में हर संभव प्रयास कर रही सरकार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश भर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों  से जुड़े पदाधिकारिकारियों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री से कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने  कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार सरलीकरण और समाधान के सूत्र वाक्य पर कार्य कर रही है, जो मुद्दे सरकार के सामने हैं उनका त्वरित गति से समाधान किया जाएगा ।
इस दौरान अरुण पांडेय, प्रताप सिंह पंवार, बी.एस. रावत समेत विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।