Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस नेत्री ने बैठक में हंगामे के बाद कार्यकर्ता पर फेंका जूता

Uttarakhand


पौड़ी (संवाददाता)

ब्रेकिंग पौड़ी-
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत के पुराने सभागार में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक मैं हुआ हंगामा,आई हाथापाई की नौबत,खूब चले जूते।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के जिला प्रभारी नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के पौड़ी आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत के पुराने सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बैठक में कुछ बातों को लेकर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आपस में जमकर खींचतान भी होती हुई नजर आई। वहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना ज्यादा था की बैठक के दौरान हाथापाई से लेकर जूते चलने तक की घटना होती हुई दिखाई दी।