Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

38वें राष्ट्रीय खेलों को प्रधानमंत्री मंगलवार को करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने स्टेडिय पहुंचकर देखीं तैयारियां

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ समारोह के मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत करेंगे और खेलों का शुभारंभ करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।