Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास ने नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का किया उद्घाटन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून में प्रतिवर्ष की तरह आयोजित होने वाला बहुत चर्चित नेशनल हैंडलूम एक्सपोर्ट 23 मई 2022 से 5  जून 2022 रेस कोर्स प्ले ग्राउंड देहरादून में आयोजित किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदन राम दास मंत्री समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण परिवहन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग उत्तराखंड कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें माननीय विधायक राजपुर रोड खजान दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार  पाण्डेय, सचिव उद्योग, रणवीर सिंह चौहान महानिदेशक उधोग एवं सुधीर चन्द्र नोटियाल निदेशक उधोग की उपस्थिति में रिबन काटकर उद्घाटन किया गया नेशनल हैंडलूम एक्सपो मैं उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां दरी कालीन राजस्थान की जयपुरी चादरे बिहार की टसर एवं भागलपुरी ड्रेस मैटेरियल एवं साड़ियां कर्नाटक की कांजीवरम सिल्क साड़ियां पश्चिम बंगाल की जामदानी बालचोरी साड़ियां जम्मू कश्मीर के हथकरघा उत्पाद आंध्र प्रदेश कि सिल्क साड़ियां मध्य प्रदेश की चंदेरी एवं महेश्वरी साड़ियां बेडशीट बैक कवर एवं उत्तराखंड की कॉटन बेडशीट बैक कवर का मफलर खादी ड्रेस मैटेरियल कबीर दीदी हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है साथ ही हर रोज  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विगत वर्षों में इस एक्सपो का आयोजन परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित किया जाता रहा है, किन्तु इस वर्ष परेड ग्राउण्ड उपलब्ध न होने के कारण एक्सपो का आयोजन रेसकोर्स प्ले ग्राउण्ड, देहरादून में किया जा रहा है। इस एक्सपो का आयोजन वित्तीय वर्ष 2021-22 की स्वीकृति के सापेक्ष एवं इस हेतु बजट माह मार्च 2022 में प्राप्त होने तथा राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस अवधि में किया जा रहा है तथा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में नैशनल हैण्डलूम एक्सपो के आयोजन के लक्ष्य के सापेक्ष इस एक्सपो का आयोजन इस वर्ष माह दिसम्बर, 2022 से माह जनवरी, 2023 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है। इस एक्सपो में उत्तराखण्ड राज्य के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों यथा जम्मू-कश्मीर, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगना एवं कर्नाटक आदि राज्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

इस वर्ष नैशनल हैण्डलूम एक्सपो में लगभग 80 स्टॉल स्थापित किये गये है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न राज्यों के विविध एवं आकर्षक हथकरघा उत्पादों की बड़ी रेन्ज बिक्री हेतु उपलब्ध होगी। एक्सपो में उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां, दरी तथा कालीन राजस्थान की जयपुरी चादरें, बिहार की टसर एवं भागलपुरी ड्रेस मैटिरियल एवं साडियां, कर्नाटक की कांजीवरम सिल्क साड़ियां, पश्चिमी बंगाल की जमदानी बालचौरी साड़ियां, जम्मू कश्मीर के हथकरघा उत्पाद, आन्ध्र प्रदेश की सिल्क साड़ियां, मध्य प्रदेश की चन्देरी एवं महेश्वरी साड़ियां, बेडशीट / बेड कवर एवं उत्तराखण्ड की कॉटन बेडशीट / बेड कवर, स्कार्फ, मफलर, खादी ड्रेस मैटिरियल, ट्वीड आदि हथकरघा उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।