Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेअकप की ख़बरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood Entertainment


सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम ट्रेंड हो रहा है। इसकी वजह दोनों का कोई फोटोशूट नहीं है, बल्कि कहा जा रहा है कि दोनों के रास्ते अब जुदा हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेअकप को गया है, जिसके बाद मलाइका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और लगभग छह दिनों से वह घर से बाहर भी नहीं निकली। बताया जा रहा है कि अर्जुन से अलग होने के बाद से मलाइका काफी दुखी हैं। फिलहाल इस मामले पर मलाइका -अर्जुन दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सच्चाई क्या है इसके लिए इन्तजार करना ही बेहतर होगा।

गौरतलब है, मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक -दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।