Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा देने के बाद पेन ने क्रिकेट से दूर जाने का लिया फैसला

Sports


सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन ने शुक्रवार को क्रिकेट से दूर रहने के फैसले को लेकर फिर से प्रशंसकों में हलचल मचा दी है। पेन के मैनेजर, जेम्स हेंडरसन ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि, “अब पूर्व कप्तान पेन क्रिकेट से दूर जा रहे हैं। हम उनकी और बोनी (उनकी पत्नी) की भलाई के लिए बेहद चिंतित हैं और इस समय हम इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
पेन ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है कि वह खेल में कब वापसी करेंगे। पेन के जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) चयन समिति को एक ऐसे विकेटकीपर की तलाश करना है जो गाबा टेस्ट के लिए दो सप्ताह से भी कम समय में विकेटकीपर की कमान संभाल सके। कुछ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने एलेक्स कैरी और जोश को ऑस्ट्रेलिया ए टीम में नामित किया है। चयनकर्ता अगले सप्ताह अभ्यास खेलों के दौरान उनकी फॉर्म पर नजर रखेंगे।