देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए ऋषिकेश के आमबाग क्षेत्र में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध की गई।
अभियान के तहत गली नंबर-2, आमबाग में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। इसी क्रम में गली नंबर-10, निर्मल ब्लॉक-बी, ऋषिकेश में भी बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के विरुद्ध सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण सहित नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




