Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यशपाल आर्य ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन

Dehradun Maharashtra Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में जय राम रमेश एवं उत्तराखंड के सभी सम्मानित सम्मिलित सहयात्री साथियों से मुलाक़ात की ।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की समस्त साथी हमारे ध्वजवाहक राहुल गाँधी के साथ सम्पन्न समृद्ध भारत के लिए एक दूसरे से नफरत की भावना को तोड़कर प्रेम और सौहार्द की यात्रा के लिए निकले हैं। मेरी सभी साथियों को हार्दिक बधाई।

यशपाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसका लाभ आने वाले दिनों में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों पर प्रभाव छोड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक के अलावा आम लोग भी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। आपको बता दे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की हैं।  है जिसका लाभ आने वाले दिनों में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों पर प्रभाव छोड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक के अलावा आम लोग भी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। आपको बता दे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की हैं।