Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मौसम अलर्ट-: चार दिन राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम , इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

बारिश से कुछ दिन राहत के बाद उत्तराखंड में फिर से पारा चढ़ेगा। हालांकि शनिवार को भी कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी पूरे राज्य मौसम साफ़ रहेगा।
धूप निकलने गर्मी बढ़ने का अनुमान है। 17 से 19 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। फिल्हाल मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। 20 अप्रैल से बारिश की संभावना जरूर मौसम विभाग ने जताई है।