Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मौसम विभाग ने किया 2 दिन पाँच ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट किया है

Uttarakhand


उत्तराखंड (Report by: Faizy)

उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदले हुए हैं दून समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है देहरादून नैनीताल समेत पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है पहाड़ों में पहले ही कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल प्रभावित हो चुकी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार मंगलवार को प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं इस दौरान पौड़ी देहरादून पिथौरागढ़ बागेश्वर नैनीताल में भारी से भारी बारिश हो सकती है जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ तेज बौछार पड़ने की आशंका है इस दौरान मौसम विभाग ने नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी