Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून, रविवार से बदलेगा मौसम, कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी 

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड में रविवार से बदलेगा मौसम, कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी उत्तराखंड में रविवार से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने कुमाऊं में • भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार भी प्रदेश मे मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि, रविवार से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस ने किया बेहाल

प्रदेश में शुक्रवार को ज्यादातर स्थानों पर चटख धूप खिली। दोपहर में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस ने बेहाल किया। देहरादून समेत अन्य मैदानी स्थानों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

तापमान में हो सकती एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि

शनिवार को भी मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। ऐसे में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने के चलते रविवार से वर्षां के आसार बन रहे हैं।

कुमाऊं में भाटी वर्षा, गढ़वाल में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानी स्थानों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 28 या 29 जून को प्रदेश में • मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।