मौसम: राहत भरे हो सकते हैं अगले 48 घंटे, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज 

Uttarakhand


देहरादून Big News Today Weather Report

गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार नम हवा के चलते दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दो दिन बाद स्थितियां फिर पूर्ववत हो जाएंगी और चटख धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों के साथ ही राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।