Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान कल, EVM में बंंद होगा 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्य में लोकसभा की पांच सीटों के लिए पिछले लगभग एक महीने से चला आ रहा चुनाव प्रचार थम गया है। सभी पांचों सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य के मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
राज्य की पांच सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी और 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी व वन कर्मियों के अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य में 809 बूथ अति संवेदनशील और 1365 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।