Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सख्ती : एसएसपी के निर्देश पर विक्रम चालकों पर हुई कार्रवाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे:  एसएसपी के निर्देशन पर आज शहर क्षेत्र अंतर्गत मार्गों पर लेफ्ट टर्न और भीड़ भाड़ वाले मार्गों को बाधित करने वाले 57 विक्रम वाहनों पर कार्रवाई की गई. ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि विक्रम चालकों द्वारा यातायात नियमों के पालन करने में सुधार नहीं लाया जाता है तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन पर एसपी ट्रैफिक अक्षय कौड़े द्वारा शहर के अंदर विक्रम वाहन जिनके द्वारा लेफ्ट टर्न और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है, उनके खिलाफ क्लेम्पिंग की कार्रवाई किए जाने के लिए सभी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक सीपीयू, हॉक मोबाइल, ट्रैफिक के कॉन्स्टेबल को निर्देशित किया गया था. यातायात की सभी टीम द्वारा 57 विक्रम वाहनों पर क्लेम्पिंग की कार्रवाई की गई.