Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

Dehradun Uttarakhand






अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी से आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष को जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कसार देवी स्थित एक होटल में हुई भेंट के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, रोजगार सृजन तथा तकनीकी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकासात्मक योजनाओं, उपलब्धियों एवं चुनौतियों से भी उपाध्यक्ष को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाद्रि हैंडलूम से निर्मित शॉल एवं अन्य पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। उपाध्यक्ष नीति आयोग सुमन के बेरी ने अल्मोड़ा के प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वच्छ वातावरण की सराहना की।


इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *