महापंचायत: एक करोड़ हिन्दू चाहते हैं लैंड जिहाद मुक्त हो उत्तराखंड : टी राजा

Dehradun Delhi Uttarakhand


उत्तरकाशी: (रिपोर्ट: चिरंजीव सेमवाल) हैदराबाद के बीजेपी के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी राजा ने कहा कि देवभूमि को लैंड जिहाद से मुक्त करना है।  कहा जिस प्रकार से उत्तरकाशी के हिन्दू संगठन संघर्ष कर रहे है ये भारत देश का हिन्दू आप लोगों से लैंड जिहादियों को  सबक सिखाना सीख रहे हैं । रविवार को उत्तरकाशी रामलीला मैदान में हिन्दू महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे हैदराबाद से बीजेपी के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी राजा ने कहा कि मैं तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कहने आया हूं की आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चाय पर चर्चा कर उत्तराखंड में भी कुछ बुलडोजर खदेड़ा जाय। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री जी एक करोड़ हिन्दूओं की भावनाओं को समझे करोड़ो हिन्दू आप के साथ खड़े हैं । उन्होंने कहा कि जब बड़े संघर्ष के बाद सन 2000 में उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश से पृथक हुआ था तब यहां समुदाय विशेष की जनसंख्या एक प्रतिशत थी और 24 वर्षों में 25 प्रतिशत हो गई I उन्होंने कहा कि इतिहास में यदि कोई सबसे बड़ा तीर्थ धाम है  देवभूमि उत्तराखंड है यहां चारधाम है। लेकिन कुछ वोट के भिखारी ने रोहिंग्या मुसलमान एवं बांग्लादेशी मुसलमानों को बसा कर उत्तराखंड जैसे पवित्र तीर्थ धाम को लैंड जिहाद, लव जिहाद से पवित्र करने का काम किया है । उन्होंने कहा अब सवाल उत्तरकाशी का नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड को लब जिहाद और लैंड जिहाद से बचाना है।

टी राजा सिंह ने देव भूमि उत्तराखंड में बढ़ते ‘लव जिहाद’ ओर लैंड जेहाद  के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, वर्तमान में लव जिहाद बढ़ रहा। रामलीला मैदान में आयोजित इस महापंचायत के जरिये हिंदू संगठन कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध अतिक्रमण और बाहरी राज्यों से आए लोगों के खिलाफ जांच की मांग की जा रही है। महापंचायत के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं उन्होंने कहा हमारी सरकार  लैंड जिहाद और लब जिहाद के पर कड़े कदम उठाए हैं और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी बनाई जायेगी यह मीट- मांस ,शराब की दुकानें शहर से हटाईं जायेंगे।

इस दौरान लखपत सिंह भंडारी, प्रदेश संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद अजय जी, बजरंग दल प्रदेश संयोजक अनुज वालिया आदि ने संबोधित किया है ने संबोधित किया है। महापंचायत में स्वामी दर्शन लाल भारतीय,
सिद्धेश्वर महाराज, राघवानन्द महाराज,केशव गिरी महाराज , राजेश उत्तराखंडी मुरारी लाल भट्ट, हरिश डंगवाल, सोनू सिंह नेगी, सूरज डबराल, जितेन्द्र चौहान, लखपत सिंह भंडारी,अजय बडोला, रमेश चौहान,
सोबन राणा, समीर गुप्ता, सत्ये सिंह राणा , विजय बहादुर रावत, गोपाल गुसाईं , पूर्व पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सबिता भट्ट, सावित्री सकलानी, गीता गैरोला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे है। वहीं एक माह बाद पुनः उत्तरकाशी में महापंचायत आयोजित करने के भी सुझाव दिए गये है।

महापंचायत की मांगें

महापंचायत में हिंदू संगठनों ने कई प्रमुख मांगें उठाई हैं, जिनमें कई मांगे शामिल हैं। इसके तहत अवैध निर्माण और अतिक्रमण की जांच।बाहरी राज्यों से आए लोगों और संदिग्ध मानसिकता के व्यक्तियों की पहचान करना।गांव-गांव में घूमने वाले फेरीवालों और कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के साथ लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों की रोकथाम शामिल है।

सामाजिक कार्यकर्ता महेश पंवार ने कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में हिन्दू महापंचायत में कथित भवन में में  नवाज अदा जो किया जा रहा वह अवैध है उन्होंने कहा कि मस्जिद की कोई अनुमति नहीं बल्कि अवैध रूप से इसे मस्जिद करार दिया जा रहा  है।

सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम
महापंचायत के मद्देनजर प्रशासन ने जिले को तीन जोन और कई सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक जोन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ पुलिस ड्रोन से निगरानी  कर रही है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। रामलीला मैदान और इसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

चार महिनों से चल रहा मस्जिद विवादित

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में बीते चार महीनों से मस्जिद विवाद  थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पहले संयुक्त सनातन हिन्दू संगठनों ने आन्दोलन की कमान संभाली लेकिन 24 अक्टूबर को जन आक्रोश रैली  के दौरान हुए  पत्थराव के बाद पुलिस लाठीचार्ज में नौ पुलिस कर्मी सहित 27 प्रर्दशनकारी घायल हो गए थे। उसके पश्चात आन्दोलन को धार  देने के लिए  17 नवम्बर को देवभूमि विचार मंच  के जिला संयोजक
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री कीर्ति  सिंह महर को ” देवभूमि विचार मंच” के संयोजक  मनोनीत  किया गया था। मंच ने निर्णय लिया कि था कि आगामी एक दिसम्बर को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में
देव भूमि विचार मंच की विवादित ढांचा/ मस्जिद के खिलाफ  हिन्दू संगठनों की महापंचायत आहूत की जायेगी। महापंचायत में उत्तरकाशी में अवैध भवन पर चल रही धार्मिक गतिविधियों के विरोध में लब जेहाद, लैंड जेहाद व अवैध  अतिक्रमण,और बाहरी राज्यों व जेहादी  मानसिकता के लोगों का जांच की जाए और गांव-गांव में फेरीवालों, कबाड़ियों  का विरोध किया जाना  भी प्रस्तावित है।

क्या है उत्तरकाशी  मस्जिद विवाद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में  करीब  35 साल पुरानी  टांचा / मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। ये विवाद तब बढ़ गया, हिन्दू संगठनों द्वारा 24 अक्टूबर को विवादित ढांचा/ मस्जिद के  प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश रैली आयोजित की थी। रैली के दौरान तनाव हो गया था। पुलिस ने कुछ नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उत्तरकाशी के बाड़ाहाट इलाके में स्थित इस मस्जिद का निर्माण वर्ष 1969 में हुआ था। एक निजी भवन  के लिए 4 नाली और 15 मुठ्ठी भूमि का सौदा एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा दूसरे समुदाय के सात लोगों को बेचे जाने के साथ किया गया था। वर्ष 2005 में इस भूमि  का दाखिल-खारिज किया गया, जिससे यह कानूनी विवाद में आ गई।14 अगस्त 2024 में  हिन्दू संगठनों ने इस ढांचे/ मस्जिद को  अवैध बताकर जिला प्रशासन से इसके निर्माण को लेकर आरटीआई में जानकारी मांगी थी।उसी के बाद विवाद बढ़ता चला गया।

बागेश्वर धाम के  शास्त्री ने भेजा संदेश उत्तराखंड से लैंड जिहादियों को खदेड़ना: टी राजा

रविवार को हिन्दू महापंचायत में शरीक हुए हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तरकाशी की हिंदू संगठनों को मैसेज भेजा है कि आप लोग लव जिहाद के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसमें आप अकेले नहीं बल्कि देश का एक हिंदू आपके साथ है। जितेंद्र शास्त्री ने संदेश भिजवाया है कि जब तक उत्तराखंड से लव जिहाद और लैंड जिहाद को नहीं खदेड़ा गया है तब तक हम आप सबके साथ हैं। उन्होंने कहा है कि देवभूमि में अब लव और लैंड जिहादियों के लिए जगह नहीं है इनको यहां से खरीदना है।