Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

uttarakhand voting: उत्तराखंड में मतदान जारी, विकास के साथ साथ इस बार महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटर विकास के साथ साथ इस बार महंगाई को भी एक बड़ा मुद्दा मान रहा है। गैस सिलेंडर की कीमत भी लोगों के मस्तिस्क में स्थान बनाये हुए हैं। करप्शन और राष्ट्रवाद भी जनता के मुद्दे हैं, कई सीटों पर प्रत्याशी का जनता से अपना व्यवहार और पहचान भी वोट डालने का बड़ा फैक्टर बन रहा है। महिलाएं राष्ट्रवाद की बात करते करते महंगाई का जिक्र भी कर देती हैं। सुबह से धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दोपहर होने तक तेज़ गति से शुरू हो गया था। कई लोगों ने स्थानीय विकास को भी एक बड़ा मुद्दा बताया। इस प्रकार इस बार के चुनावों में वोटर खुलकर कुछ नहीं कह रहा है। रायपुर विधानसभा , और धर्मपुर सीट पर भी जनता ने मुद्दों को लेकर मिली जुली बात कहीं।