Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने सौंपा 21 सूत्रीय मांग पत्र, सहमति देने पर जताया आभार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा मुख्य महाप्रबंधक को 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण 22 एवं 23 दिसंबर को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन जल संस्थान मुख्यालय जल भवन देहरादून में आयोजित किया गया मुख्य महाप्रबंधक द्वारा 22 दिसंबर को संगठन के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया वार्ता में कोई सहमति न बनने के कारण धरना 23 दिसंबर को भी जारी रहा। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा संगठन को पुनः 23 दिसंबर को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुई तथा कर्मचारी संगठन द्वारा 21 सूत्रीय मांग पत्र पर लिखित सहमति देने पर मुख्य महाप्रबंधक महोदया एवं प्रबंधक पक्ष का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया है ।

वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महासचिव शिशुपाल रावत कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य कुमाऊँ मंडल महामंत्री मनोज सक्सेना प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला गढ़वाल मंडल कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी गढ़वाल मंडल संगठन मंत्री रमेश चंद्र शर्मा राजेंद्र सिंह पवार प्रांजल बिष्ट राजेंद्र सिंह नैनवाल संजय कुमार सुभाष सल्होत्रा मनीराम व्यास जीवानंद भट्ट धन सिंह रावत राजेंद्र सिंह बिष्ट डीपी बद्री चतर सिंह संजय कुमार विजय शाह अमित कुमार अशोक हरदयाल शिव प्रसाद रघुवीर सिंह रणवीर सिंह पवार धूम सिंह सोलंकी ओमपाल सतीश पार्चा संपूर्ण सिंह गोसाई भगवान सिंह फिरोज मुख्तार संजय कुमार शर्मा राजकुमार अग्रवाल सनी कुमार लाल बहादुर थापा बासुदेव सिंह राणा देवेंद्र सिंह रावत गजेंद्र सिंह राणा महेश सिंह हेमंत भट्ट हरिश्चंद्र तिवारी नवीन चंद जोशी भीम सिंह बिष्ट शिव प्रसाद शर्मा प्रेम सिंह नेगी सतीश कुमार शरद कुमार प्रमोद कुमार राजेंद्र कुमार रोशन लाल नंदलाल राजकुमार पंकज सिंघल उत्तम सिंह संजय रावत धनपाल सिंह पवार घनानंद नंद कुमार तिवारी आदि कर्मचारी उपस्थित थे ।