Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज (UHSMAAS) ने गढ़वाल राइफल्स और असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश की। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री एवं पूर्व सैनिक गणेश जोशी तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बसंती बिष्ट कार्यक्रम मे मौजूद रहें।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। संस्थापक एवं निदेशक डॉ. कंचन नेगी और सह-संस्थापक एवं बर्सर डॉ. केएस नेगी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पौधा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी।

डॉ. कंचन नेगी ने कहा विद्यार्थियों को सैनिकों के अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपालन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मातृभूमि के लिए अडिग रहना ही सच्ची देशभक्ति है।

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा यह सैनिकों का दिन है। धामी सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डॉ. कंचन नेगी की राष्ट्रभक्ति और नवीन सोच की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि बसंती बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कृतज्ञता और देशप्रेम की भावना को जीवित रखते हैं।

सम्मानित पूर्व सैनिकों में नायक दीपक उनियाल, हवलदार विनोद सेमवाल, सूबेदार सुदर्शन, कैप्टन किशन कुमार, कैप्टन गजेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर भगवान सिंह, होनरेरी कैप्टन मदन मोहन मिश्रा, सूबेदार सुनील बौखंडी सहित अनेक वीर शामिल रहे।

धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक बीरेंद्र नेगी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सेंटर हेड सुशीला नेगी सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान की सेंटर हेड  सुशीला नेगी, अनिल सुन्द्रियाल ,  राकेश बंगवाल, विभूती, उर्वशी, अंकिता, एस.एस नेगी, इन्दर सिंह नेगी, विक्रम नेगी, राजेश बिष्ट, अरुणा बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, निलेश थपलियाल, वैष्णवी, संजीव नेगी, नूतन नेगी, धनबीर बिष्ट, हर्षिता नेगी , नीरू सिंह आदि मौजूद रहें।