Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ज़रूरी ख़बर-: अब उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड वाहनों का ऑटोमेटिक कट जाएगा चालान,ऐसे रखी जाएगी वाहनों पर नजर

Uttarakhand


उत्तर प्रदेश

अब दिल्ली और मुंबई के जैसे उत्तर प्रदेश मे भी स्पीड लेजर गन के इस्तेमाल से चालान काटा जाएगा। इसके इस्तेमाल से सड़क पर चलने वाले तेज स्पीड के वाहनों पर नकेल कसा जाएगा।ऐसा करने से सड़क पर वाहन से होने वाले हादसों की संख्या में कमी भी आएगी। परिवहन विभाग के द्वारा लेजर गन खरीदने के दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।तीन माह के भीतर लखनऊ समेत यूपी के हाइवे पर स्पीड लेजर गन से ऑटोमेटिक चालान कट जाएगे।

राजधानी लखनऊ में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज रफ्तार में हादसों का कहर लगातार जारी है। हाई स्पीड वाहनों की चपेट में आने से रोजाना कई लोग अपनी जान गवा देते हैं। अब ऐसे वाहनों का ऑटोमेटिक ₹2000 का चालान कट जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों आगरा एक्सप्रेस वे पर लेजर गन का सफल प्रयोग करने के बाद परिवहन विभाग 275 लेजर गन प्रवर्तन दलों के लिए खरीदेगा।

स्पीड लेजर गन की खूबियां-

रफ्तार को मापने वाला स्पीड लेजर गन एक उपकरण है। जो चलती वस्तुओं की गति को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के तौर पर क्रिकेट, बेसबॉल, टेनिस आदि में गेंद की गति को मापने के लिए स्पीड माप करते है। इस लेजर गन की खास बात यह है कि यह फोटो भी खींचता है। ताकि तेज रफ्तार वाहन का प्रमाण पेश किया जा सके।

मुंबई, दिल्ली और जम्मू में सफल रहा लेजर गन
परिवहन विभाग के अधिकारी बताते है कि स्पीड लेजर गन का इस्तेमाल कई राज्यों में पहले से हो रहा है। इनमें दिल्ली, मुंबई, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर में लेजर गन का प्रयोग सफल रहा। अब लेजर गन का प्रयोग यूपी में भी होगा। जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लग सके।